Manbhavan Newsletter Edition -3
Manovikas Family Welcomes you!
Issue No: {21}/{Manbhavan} Date of Publication:07 April 2022
pic picture
मनभावन मित्र मंडली द्वारा राम कथा की एक प्रस्तुति
हमारी मित्र मंडली ने एक अनोखी तरह से राम कथा की प्रस्तुति दर्शकों के लिए अयोजित की | मित्रमंडली की सबसे बड़ी खासियत है की वह किसी भी उत्सव को बहुत ही अलग तरीके से हमारे दर्शको तक पहुंचाते है | मनभावन मित्रमंडली इस बार भी हमारे दर्शको के लिए एक नयी प्रस्तुति लेकर आयी| उन्होंने एक छोटी सी रामायण कथा की प्रस्तुति की , जो की वर्चुअली यानी ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से लोगो तक पहुंचाया गया | इस रामकथा मे मनोविकास स्कूल और स्किल ट्रेनिंग के कई छात्र एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ज़ूम प्लेटफार्म पर लाइव 200 से ज्यादा लोग शामिल हुए और फेसबुक लाइव के माध्यम से भी लोगो ने इसे लाइव देखा | देश के कई राज्यों से लोगो ने इसका आनंद उठाया रामायण कथा की यूट्यूब वीडियो को 253 व्यूज मिले और हमारे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी 1000 से ज्यादा व्यूज मिले है | ये कथा पूरे 30 मिनट की है जिसमे लव कुश द्वारा पूरी कथा की व्याख्या हुई |
अभी देखे
 आइये ! हम मिलते है रामायण कथा के सभी किरदारों से |
आइये ! हम मिलते है रामायण कथा के सभी किरदारों से |
इस राम कथा को मंचित करने के लिए खास कलाकार आए जिसमे हमारे विशेष बच्चे भी थे और उनको शिक्षित करने वाले हमारे विशेष शिक्षक भी शामिल है | इसमें लव कुश का किरदार निभाने वाले ध्रुव और राज हमारे मनोविकास मे डी एड के छात्र है | दशरथ की भूमिका निभाने वाली संगीता मल्होत्रा जी , जैसा की आप सभी जानते है राजा दशरथ की 3 रनिया थी कौशल्या, सुमित्रा और कैकेयी | कौशल्या के रूप में नीरू जी, सुमित्रा के रूप में रूबी जी, कैकेयी के रूप में सोनम जी है | राजा राम के रूप में मिनाक्षी, लक्ष्मण के रूप में इक़रा जी , और सीता के रूप में रिया जी है | और किरदारों को जानने क लिए……..
अभी देखे
रामायण मंचन की निर्देशिका
रामायण मंचन की निर्देशिका
इस रामायण कथा को नाट्य के रूप में दर्शाने और कोरिओग्राफ करने का मुख्य श्रेय इंदिरा अलोक जी को जाता है जो की मनोविकास स्कूल फॉर इन्क्लूसन की प्रिंसिपल भी है | इन्होने रामायण में वक्ता की भूमिका भी निभाई है |मनभावन मित्रमंडली के सभी प्रस्तुति की ये निर्देशिका रही है | और सभी नृत्ये या नाट्ये रूप हो इन सबको सफल बनाने मे इनका महत्वपूर्ण सहयोग रहता है |
आगे पढ़े
एक बहादुर योद्धा
एक बहादुर योद्धा
आगे पढ़े
HELP TO REACH GOAL
HELP TO REACH GOAL
Help us meet our goal to provide these wonderful students with disabilities with worthwhile activities by supporting especially those having intellectual and developmental disabilities
DONATE NOW
Manovikas Charitable Society
60A Radhey Puri-I, Delhi - 110051, INDIA
@manovikas 2021