खुद सशक्त बनीं, दूसरों को सशक्त बनाया: अर्पणा की कहानी

अर्पणा स्वयं विशेष होने के बावजूद पूरी मेहनत और लगन के साथ विशेष बच्चों के लिए कार्य करती है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत विकास की शुरुआत सेल्फ केयर और सेक्सुअलिटी एजुकेशन के प्रशिक्षण से की। इस प्रशिक्षण ने न केवल उन्हें जागरूक बनाया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की दिशा भी दी।
उन्होंने अपने भीतर इतना आत्मविश्वास और कौशल क्षमता विकसित किया कि आज वो मार्गदर्शक(शिक्षक) के मार्गदर्शन में बाकि लोगों प्रशिक्षण देने में सक्षम हैअन्य लड़कियों और महिलाओं को भी प्रशिक्षण प्रदान कर रही हैं। उनका यह कदम उनके लिए सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है।
हाल ही में आयोजित हेल्थ एंड हाइजीन कार्यशाला में अर्पणा ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान उन्होंने रिसोर्स पर्सन के साथ अपने विचार और अनुभव साझा किए। उनके विचारों की स्पष्टता, आत्मविश्वास और समझ ने सभी को प्रभावित किया।

