


आज के दौर की बौद्धिक और विकासात्मक दिव्यांगता वाली लड़कियाँ साल में एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन महिला दिवस मनाती हैं। ये बदलती हुई लड़कियाँ अपने साथ-साथ समाज और दुनिया के सोचने का ढंग भी बदल रही हैं, वे अपने हौसले और समर्पण से एक नया संदेश दे रही हैं। शिक्षा और नौकरी के साथ- साथ वह अपना खुद का बिज़नेस करना चाहती हैं। ऐसी ही एक लड़की है सेजल: जिसने मनोविकास शुचिता स्कॉलरशिप के माध्यम से अपनी स्कूल की शिक्षा पूरी की ,और साथ ही उसने अपने हाथों से सुंदर कपड़े और कढ़ाई के काम को नया रूप दिया, उसकी सिलाई-बुनाई की कला ने उसे अपनी कला को प्रदर्शित करने और अपने समुदाय में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाने का अवसर भी प्रदान किया। यह उसका एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है । यह न केवल उसकी छोटी-छोटी आर्थिक जरूरतों को पूरा करता है बल्कि उसे आत्मनिर्भर भी बनाता है। साथ ही वह आगे की उच्च शिक्षा को पूरा कर रही है। लड़कियों ने यौन शिक्षा का पूरा ज्ञान प्राप्त किया और अपनी लैंगिक समानता और अपनी जिम्मेदारियों को सीखा। मासिक धर्म से संबंधित समस्याओं को जानना और उनसे निपटना सीखा, जैसे व्यक्तिगत स्वच्छता और सैनिटरी नैपकिन का उपयोग के बाद सुरक्षित …
अर्पणा स्वयं विशेष होने के बावजूद पूरी मेहनत और लगन के साथ विशेष बच्चों के लिए कार्य करती है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत विकास की शुरुआत सेल्फ केयर और सेक्सुअलिटी एजुकेशन के प्रशिक्षण से की। इस प्रशिक्षण ने न केवल उन्हें …