विकासात्मक दिव्यांगता वाली लड़कियों के लिए यौन शिक्षा और प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल प्रशिक्षण

लड़कियों ने यौन शिक्षा का पूरा ज्ञान प्राप्त किया और अपनी लैंगिक समानता और अपनी जिम्मेदारियों को सीखा। मासिक धर्म से संबंधित समस्याओं को जानना और उनसे निपटना सीखा, जैसे व्यक्तिगत स्वच्छता और सैनिटरी नैपकिन का उपयोग के बाद सुरक्षित निपटान (डिस्पोज़ल) करना सीखा है। लड़कियों को गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक किया गया, ताकि वे सही और गलत व्यवहार में अंतर कर सकें।
लड़कियों ने अपनी प्राइवेसी और विपरीत लिंग के प्रति होने वाले भावनात्मक आकर्षण के बारे में सीखा। लड़कियों ने सीखा कि परिवार में, समुदाय में और घर के बाहर खुद को कैसे सुरक्षित रखें। सभी लड़कियों ने सभी प्रशिक्षण सीखा और यह सीखा कि इसे अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी की गतिविधियों में कैसे आसानी से लागू किया जाये । उन्हें दूसरों के सामने आत्मविश्वास के साथ खुद को प्रस्तुत करना सीखा भी सीखा ।

